Uncategorized

चुनार पुलिस ने शादी का झासा दे दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फोटोसहित
मीरजापुर।
थाना चुनार पर 25 अक्टूबर को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने व धर्मपरिवर्तन का प्रलोभन देने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-513/2025 धारा 318(2),319(2),69 बीएनएस, 7/8 पाक्सो एक्ट, 3(2)(v) एस.सी. एस.टी. एक्ट व 3/5(3) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे आज दिनांकः 26.10.2025 को उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार यादव व उप निरीक्षक अभयराज पाल मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आमिन मोहम्मद पुत्र रहमान फारूखी निवासी साहब राम गोला थाना चुनार जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 318(2),319(2),69 बीएनएस, 7/8 पाक्सो एक्ट, 3(2)(v) एस.सी. एस.टी. एक्ट व 3/5(3) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि. में गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!