News

आईजी कमिश्नर ने छठ पूजा महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने घाटों का किया निरीक्षण; सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक निर्देश

मीरजापुर।
सोमवार को मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र “आर.पी. सिंह” ने छठ पूजा महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद मीरजापुर के विभिन्न छठ पूजा घाटों का भ्रमण/निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लगे अधिकारियों एंव कर्मचारियों को घाटों पर पर्याप्त वैरिकेडिंग कराने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

 निरीक्षण के क्रम में बताया कि जिन घाटों पर पानी अधिक है वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग करा दिया जाए साथ ही नाव, गोताखोर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गये है कि छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या दिक्कत नहीं होनी चाहिए। छठ घाटों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा व खोया पाया केन्द्र की भी व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए गये।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!