मिर्जापुर। डाला छठ महापर्व पर सोमवार की शाम गंगा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए हजारों श्रद्धालु महिलाओं सहित भक्तों की भीड़ विभिन्न घाटों पर जुटी। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में भक्तों ने सविधि पूजन-अर्चन कर देवताओं के राजा भगवान सूर्य नारायण को दूध, जल एवं फल-फूल से अर्घ्य अर्पित किया।
नगर के पक्काघाट पर चंद्रावती देवी ने अपने पुत्र वैश्य समाज के प्रदेश मंत्री समाज सेवी रवि शंकर साहू के साथ पूजन अर्चन किया। श्री साहू ने बताया छठ पूजन संगमोहाल निवासी दादी स्व. सरस्वती ने लगभग 82 साल पूर्व आरंभ किया था। उस परम्परा का निर्वहन तीसरा पुस्त श्रीमति चंद्रावती देवी माता जी पूरे परिवार के साथ कर रही है ।



