News

जिला सहकारी विकास निधि एवं कृषि स्थापना निधि की बैठक कर सीडीओ ने प्रगति की ली जानकारी

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास निधि एवं कृषि स्थापना निधि की बैठक आहूत की गई।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सहकार से समृद्धि योजना के तहत प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समिति का गठन, सहकार से समृद्धि योजना के तहत नवगठित समितियां के सुचारू रूप से संचालन हेतु आवंटन करने पर विचार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में नव गठित बी-पैक्स के उन्नयन हेतु प्रत्येक सहकारी समिति को शासन स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में दो लाख की आवंटित धनराशि को डीडीडीसी से अनुमोदन करने पर विचार, बी-पैक्स के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के तहत हुए कार्यों पर चर्चा, सहकारिता विभाग के सहकारी समिति की भूमि को राजस्व अभिलेखो में दर्ज करने पर विचार, विश्व की सबसे बड़ी अन्य भंडारण योजना अंतर्गत समिति/संस्था की भूमि का चिन्हाकंन, सहकारिता विभाग की भूमि पर निर्मित एमएच की दुकानों/चबूतरो की नीलामी, कृषि अवस्थापना निधि के अंतर्गत आने वाले योजनाओं में अधिक से अधिक किसानों/उद्यमियों को सम्मिलित करने पर विचार सहित सभी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला कृषि अधिकारी अवधेश यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाया जाने हेतु आयोजित की जाएगी 28 अक्टूबर को बैठक

मीरजापुर,

 प्रभारी अधिकारी समारोह ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय अखंडता दिवस एवं स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाना है, कार्यक्रम की रूपरेखा नियत किए जाने हेतु दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!