मीरजापुर।
आईआईए मिर्जापुर चैप्टर का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष आशीष बुधिया, मंडलीय अध्यक्ष मोहन दास अग्रवाल, सचिव मनोज खंडेलवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आईआईए सदस्य अंकुर जायसवाल के गोदाम और कारखाने में विगत 21 अक्टूबर को हुईं आगजनी की घटना से नुकसान के बारे में मंत्री नंदी को अवगत कराया। साथ ही अनुरोध किया कि उन्हे उचित सहायता प्रदान किया जाय। मंत्री के साथ उपस्थित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने समुचित सहयोग का भरोसा दिलाया है।



