मीरजापुर।
सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार की नगर के गुदरी स्थित सहस्त्रबाहु पार्क के पास गुदरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हैहयवंशी कसेरा युवा संघ द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें समाज से हजारों की संख्या में एकत्रित होकर महिलाओं और पुरुषों ने महाराज जी की पूजा अर्चना कर अपने और सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थना की।
मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्रीमान सोहन लाल श्रीमाली ने सहस्त्रबाहु जी महाराज की विधि विधान से पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहाकि सहस्त्रबाहु महाराज जी को विलुप्त धन की पुनः प्राप्ति के देवता, साहस, न्याय और धर्म का प्रतीक माना जाता है उनके जीवन से हमें निस्वार्थ सेवा, प्रजा के कल्याण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।भगवान सहस्त्रबाहु जी महाराज ने भगवान दत्तात्रेय जी से 1000 भुजाओं का वरदान प्राप्त किया था और उन्होंने रावण जैसे महान योद्धा को भी पराजित किया, आज के दिन हम सबको उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए कि धर्म और न्याय के मार्ग पर चलकर ही समाज एवं राष्ट्र के लिए अच्छा किया जा सकता है।
हैहयवंशी कसेरा युवा संघ की अध्यक्ष सुश्री जाह्नवी कसेरा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया साथ ही महामंत्री आदित्य सिंह हैहयवंशी जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
अध्यक्षता हैहयवंशी कसेरा युवा संघ के संरक्षक महेश वर्मा ने किया एवं संचालन पूर्व महामंत्री नितेश वर्मा हैहयवंशी जी ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष सुश्री जाह्नवी कसेरा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर हम सबको भगवान सहस्त्रबाहु महाराज जी के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए शोभायात्रा में सहभागिता करने का अवसर मिला जिसके लिए अपने समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं जिसने मुझे इस पावन पुनीत कार्य को करने का अवसर प्रदान किया। साथ ही साथ शोभायात्रा में शामिल सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों एवं मीडिया के सम्मानित भाइयों का भी आभार व्यक्त करती हूं। आइए हम सब मिलकर भगवान सहस्त्रबाहु जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
महाराज के जन्मोत्सव एवं शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से संघ के कोषाध्यक्ष सुशील कुमार ज्ञान कसेरा, डॉ. अनुराग कसेरा, सभासद वर्षा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिवांशु सिंह हैहयवंशी, ज्ञानेश्वर हैहयवंशी, कृष्णानंद हैहयवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शनि कसेरा, बाला जी कसेरा, सह कोषाध्य जय कसेरा कार्तिकेय, पंकज कसेरा, दीपक जी, मैकू कसेरा, शिव कुमार जी, कृष्णम, आशुतोष हैहयवंशी, शिवम, ईशु वर्मा, विनोद कसेरा, श्रीदर्शन, वेंकट, नयन, तन्मय जी आदि कसेरा बंधुगढ उपस्थित रहे।





