जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर वृहद तैयारियोें के सम्बंध में दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मीरजापुर,
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती 31 अक्टूबर 2025 से 06 दिसम्बर 2025 तक पूरे जनपद मे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान जनपद के सभी विधानसभाओ मे पदयात्रा का आयोजन के अलावा स्वच्छता अभियान, स्वादेशी मेला, नशामुक्ति अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद विवाद प्रतियोगिताए जनपदीय स्कूलो/कालेजो में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियो के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पदयात्रा प्रारम्भ होने के स्थल से लेकर जिन मार्गो से होते हुए पदयात्रा निकाली जाएगी समापन स्थल तक लोक निर्माण विभाग व सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि पदयात्रा मार्ग पूरी तरह गड्ढा मुक्त हो, बिजली विभाग द्वारा उक्त मार्गो पर भ्रमण कर सुनिश्चित किया जाए कि यदि कहीं बिजली के तार व केबिल आदि ढीले हो नीचे तक लटक रहे हो तो उन्हे सही करा ले। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभाओ में निकाली जाने वाली पदयात्रा के प्रभारी सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट व नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट होंगे। अपने-अपने क्षेत्रो में सम्बन्धित अधिकारियो के साथ भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करा ले।
जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली पदयात्रा में जनपद के जनप्रतिनिधिगण के अलावा एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, स्काउट गाइड व युवक मंगल दल के सदस्यो तथा स्कूल और कालेजो के विद्यार्थियो को भी सम्मिलित किया जाए। प्रत्येक यात्रा के मार्गो पर बेहतर साफ सफाई व रोशनी की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाए। सरदार पटेल जी के उद्हरण और राष्ट्रीय एकता दिवस तथा आगामी पदयात्रा से सम्बन्धित संदेशो वालो साइन बोर्ड, बैनर आदि भी लगाया जाए। 08 किलोमीटर तक तय की जाने वाली सभी पदयात्राओ के प्रत्येक दो किलोमीटर पर सार्वजनिक सुविधा स्थल बनाए जिसमे पानी शौचालय, हल्का भोजन/नाश्ता को भी शामिल किया जाए।
पदयात्रा मे जनपद के नागरिको, व्यवसायियों को भी शामिल होने के लिए स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया व समाचार के माध्यमो से सूचित करते हुए शामिल किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पदयात्रा के दिनांक तक मार्गो पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाए जिसमे प्लास्टिक कचरा हटाना मलबा साफ करना तथा सार्वजनिक स्थलो को सुन्दर व स्वच्छ बनाना शामिल हों। प्रत्यक ठहराव स्थान और समापन बिन्दु पर कार्यक्रम के तुरंत बाद नगर पालिका व जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सफाई भी सुनिश्चित कराई जाए। पदयात्रा मे यह सुनिश्चित किया जाए कि तिरंगा झण्डा के अलावा कोई अन्य किसी भी प्रकार का झण्डा शामिल नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लौहपुरूष सरदार पटेल के 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद मे निर्धारित तिथिवार कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रमो में 31 अक्टूबर 2025 से 06 दिसम्बर 2025 तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 को सभी विधानसभाओं में रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा उसी दिन बिनानी चैराहा भरूहना पर स्थापित सरदार पटेल जी के प्रतिमा पर प्रातः 07 बजे माल्यार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरान्त रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जो सिटी क्लब में जाकर समापन होगा, जिसमें स्पोर्ट व नागरिकगण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख मार्गो मे नागरिको द्वारा मानव श्रंृखला बनाकर सरदार पटेल जी को श्रंद्धाजलि अर्पित की जाएगी। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में 01 नवम्बर 07 नवम्बर 2025 के मध्य कालेजो, स्कूलो में विभिन्न वर्ग के छात्र-छात्राओ के द्वारा भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्र कला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। जिसके नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे।
उन्होंने जनपद के लोकसभा क्षेत्रान्तर्गत पाॅंचो विधानसभाओ में आयोजित होने वाले रन फार यूनिटी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ने बताया कि चुनार विधानसभा में 08 नवम्बर 2025 को परेड ग्राउंड चुनार से पदायात्रा का प्रारम्भ किया जाएगा जो चुनार नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए पी0एन0डी0 इण्टर कालेज मे समापन होगी जिसकी कुल पदयात्रा की दूरी 08 किलोमीटर होगी। दिनांक 10 नवम्बर 2025 को मझवां विधानसभा अन्तर्गत गाॅंधी इण्टर कालेज कछंवा से प्रारम्भ होकर 08 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राजकीय बालिका इण्टर कालेज कछंवा मे जाकर पदयात्रा का समापन किया जाएगा।
विधानसभा छानबे मे दिनांक 14 नवम्बर 2025 को सरदार पटेल तिराहा तिलाव से लालगंज तक, विधानसभा नगर मे 17 नवम्बर 2025 को सरदार पटेल चैराहा भरूहना से पदायात्रा प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मोहल्लो/मार्गो से होते हुए रामचन्द्र शुक्ल पार्क मे जाकर समापन किया जाएगा तथा मड़िहान विधानसभा मे 20 नवम्बर 2025 को पटेल प्रतिमा देवपुरा से प्रारम्भ होकर ददरा पहाड़ी मे जाकर समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पदयात्रा 08 किलोमीटर तक दूरी होगी तथा प्रत्येक एक किलोमीटर पर जल जलपान हेतु कुछ समय तक पदायात्रा का ठहराव करते हुए पुनः आगे के लिए रवाना कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रन फार यूनिटी व प्रत्येक पदयात्रा में मेडिकल चिकित्सा टीम व एम्बुलेंस शामिल किया जाए तथा पदयात्रा व रन फार यूनिटी के समापन स्थल पर मेडिकल टीम निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लगाया जाए।
जिला खेल अधिकारी व आयूर्वेदिक अधिकारी को निर्देशित किया गया कि फिटनेश जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी प्रमुख पार्को मे जिम योगा व मानव श्रृंखला का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्कूलो में सरदार पटेल और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयो पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निबंध व वाद विवाद प्रतियोतिगता चित्रकला प्रतियोगिता सहित प्रतियोगिताएं स्कूलो, कालेजो मे आयोजित कराते हुए प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर स्वादेशी/भारत आत्म निर्भर की शपथ भी दिलाई जाए। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस अधिकारी/विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई वे दो दिवस अन्दर सभी व्यवस्थाएं/तैयारियां सुनिश्चित कराना पूर्ण करा लें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नमामि गंगे विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, मड़िहान अविनाश कुमार, लालगंज महेन्द्र सिंह, चुनार राजेश वर्मा, क्षेत्राािधकारी नगर विवेक जावला सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें।



