News

जिगना साइबर क्राइम टीम द्वारा गलत ट्रान्जेक्शन से सम्बन्धित धनराशि ₹ 7000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर।

आवेदक मनीष कुमार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी खैरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः18.03.2025 को थाना जिगना जनपद मीरजापुर के NCRP पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि यूपीआई के माध्यम से एक बार में कुल ₹ 7000/- का गलत ट्रान्जेक्शन हो गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना जिगना की साइबर टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी ।

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा गलत ट्रांजेक्शन से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 7000/- को होल्ड कराते हुए शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आ जाने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम जिगना की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
*साइबर क्राइम टीम थाना जिगना, मीरजापुर —*
उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जिगना , मीरजापुर ।
अवधेश सिंह व कौशलेन्द्र सिंह, साइबर क्राइम टीम थाना जिगना, मीरजापुर ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!