मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा व मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यावासनी सभागार कक्ष में नए आपराधिक कानूनों को और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नये आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान किया गया।
विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR) की अवधारणा, E-FIR, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से परिचर्चा की गयी। नए आपराधिक कानून न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनसुलभ बनाने हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सूक्ष्मता पूर्वक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करके पीड़ित को न्याया दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने तथा आरोपी पक्ष को न्याय पूर्ण दण्ड दिलाने हेतु कार्यवाही कराने की बात प्रस्तुत की गयी।
इन प्राविधानों को व्यवहारिक रूप से प्रभावी बनाकर जनपद मीरजापुर को कानून व्यवस्था के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने हेतु समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को समुचित दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केशरी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष कुमार मिश्रा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, देवी प्रसाद चौधरी-अध्यक्ष पेट्रोल पम्प यूनियन, शैलन्द्र अग्रिहरी-सहायक वार्डेन सिविल डिफेन्स, क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात शिखा भारती, व्यापारी बन्धु सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहें।



