मीरजापुर।
गुरुवार को आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राही लॉज मिर्जापुर में भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे पूरे जनपद से युवाओं का हुजूम उमड़ा हुआ था।
मुख्य अतिथि के रूप में गणेश केशरवानी महापौर प्रयागराज महानगर व विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजभूषण सिंह जिलाध्यक्ष, राजू कन्नौजिया, श्याम सुंदर केशरी नगर पालिका अध्यक्ष, अमित कुमार पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष भाजपा व जिला अभियान संयोजक, राजेश सिंह हिन्द जिला प्रभारी भाजयुमो, नीरज अग्रहरि जिला प्रवासी भाजयुमो मिर्जापुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धार्थ मिश्रा मोंटी जिला अध्यक्ष भाजयुमो मिर्जापुर एवम संचालन प्रीतेश कुमार सिंह जिला महामंत्री भाजयुमो ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन के माध्यम से जोरदार ऊर्जा का संचार युवाओं के अंदर करते हुए मोदी जी के सपने का भारत विकसित भारत तभी बनेगा जब हम आत्मनिर्भर बनेगे और स्वदेशी अपनायेंगे , स्वदेशी खाएँगे, स्वदेशी पहनेंगे एवम स्वदेशी संसाधन अपनायेंगे तब भारत बनेगा विकसित राष्ट्र।
इस मौके पर मुख्य रूप से उत्कर्ष पांडे, अमरेश केशरी, अभिनव प्रताप सिंह, नवीन दूबे राहुल, शिवम पांडे, अलंकार जैसवाल, आशीष मिश्रा, अजय मोदनवाल, शशांक दूबे, संदीप सोनी, आकाश गुप्ता, राकेश दुबे, पवन गोंड, प्रिंस केशरी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवम युवा उपस्थित रहे। साथ ही लोकगायक अमित दुबे जी ने लोकगीत के माध्यम से कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिया।



