News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 150 @ आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत हुए भव्य कार्यक्रम

0 रन फार यूनिटी के तहत मैराथन दौड़कर लौह पुरूष जंयती पर राष्ट्रीय एकता और अखण्डता का दिया संदेश
0 केन्द्रीय राज्यमंत्री, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधियो व अधिकारियों ने पटेल प्रतिमा पर पुष्र्पाचन कर दी श्रद्धांजलि, देश की अखण्डता एकता व सुरक्षा की दिलाई शपथ
मीरजापुर। लौह पुरूष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की @150वीं जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के थीम पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ विभिन्न स्थलों पर मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम सरदार पटेल चैराहा भरूहना पर स्थापित पटेल प्रतिमा पर केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, विधायकगण नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवा शुचिस्मिता मौर्या, चेयरमैन सहकारिता डॉ जगदीश सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृजभूषण सिंह के अलावा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी के अलावा जनपद के अन्य अधिकारियो, जनप्रतिनिधियो व गणमान्य नागरिको के द्वारा पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी गई।

तत्पश्चात रन फार यूनिटी कार्यक्रम के तहत पटेल चैराहा भरूहना से सिटी क्लब सिविल लाइन कचहरी तक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व विधायकगण एवं जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रन फार यूनिटी कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित सिटी क्लब मे जाकर समापन किया गया।

 इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व उपस्थित अधिकारियो, कर्मचारियों, पुलिस, होमगार्ड, पी0आर0डी0 के जवान, एन0सी0सी0 छात्रो को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता व सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई। रन फार यूनिटी कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलो के छात्र-छात्राओ, एन0सी0सी0 व स्काउट गाइड, पुलिस, होमगार्ड व पी0आर0डी0 के जवान सहित जनपद के भारी संख्या मे नागरिकगण भी शामिल रहे। सिटी क्लब मे उपस्थित जनप्रतिनिधिगण के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

 इस अवसर पर विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधियो के द्वारा लौह पुरूष सरदार पटेल जी के जीवन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सरदार पटेल के द्वारा देश के प्रति किए गए योगदान, भौगोलिक एकीकरण, राष्ट्र की आत्म निर्भरता व राष्ट्र निर्माण मे किए गए अहम भूमिका के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।

 सिटी क्लब मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल गणमान्य लोगो मे प्रदेश मंत्री भाजपा अनामिका चैधरी, मंडल प्रभारी सरोज कुशवाहा व मीडिया प्रभारी भाजपा ज्ञान प्रकाश दूबे, नितिन विश्वकर्मा, डाली अग्रहरि सहित अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नमामि गंगे विजेता, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, युवा कल्याण अधिकार दिनेश कुमार, समन्वय नेहरू युवा केन्द्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!