News

जिलाधिकारी ने मण्डी समिति परिषद मे खाद्य विभाग से संचालित धान क्रय केन्द्र का किया शुभारम्भ

0 नुआव गांव के सुखनन्दन दूबे पहले किसान द्वारा 70 कुन्तल धान केन्द्र पर किया गया विक्रय

0 उर्वरक बिक्री केन्द्र का भी जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज मण्डी समिति परिषद मे खाद्य विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सिटी के अलावा कृषकगण उपस्थित रहे।

 जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्र के शुभारम्भ के पश्चात सिटी विकास खण्ड के नुआव गांव के कृषक सुखनन्दन दूबे द्वारा 70 कुन्तल धान का विक्रय किया गया। शुभारम्भ के पश्चात जिलाधिकारी क्रय केन्द्र पर उपलब्ध धनराशि बोरा, तौल के लिए कांटा मशीन, नमी मापक मशीन आदि के बारे मे जानकारी प्राप्त की जो मौके पर उपलब्ध पाया गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा आवंटित एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमोदित जनपद मे कुल 111 धान क्रय केन्द्र खोले गए है जिसमे अभी तक 109 केन्द्र पोर्टल पर सक्रिय है जनपद मे धान खरीद का कुल लक्ष्य 183000 मीट्रिक टन शासन द्वारा निर्धारित है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 30681 किसानो के द्वारा एक 188507.78 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। जनपद मे खरीद विपणन वर्ष 2025-26 मे धान खरीद के लिए कुल नए जूट के बोरे 236481 उपलब्ध है तथा ज्वार, बाजरा एवं मक्का खरीद हेतु 39817 पी0पी0 बोरा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कामन धान 2369 रूपया प्रति कुन्तल तथा ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2389 रूपया प्रति कुन्तल निर्धारित है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी केन्द्रो पर धान की खरीद प्रारम्भ कर दी जाए। किसानो का पंजीकरण निर्धारित नियमानुसार हो तथा किसानो के बैठने के लिए स्थल, पेयजल आदि सभी अन्य सुविधाए केन्द्रो पर मुहैया कराई जाए।
तत्पश्चात मण्डी समिति मे ही पी0सी0एफ0 के खाद बिक्री केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि मौके पर 229 बोरी एन0पी0के0 एवं 194 बोरी यूरिया उपलब्ध है। केन्द्र पर उपस्थित किसान विकेश से जिलाधिकारी द्वारा उर्वरक खरीद के सम्बंध मे वार्ता कर जानकारी ली गयी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!