News

गंदगी देख सचिव मण्डी पर भड़के जिलाधिकारी: विधिवत सफाई कराते हुए तीन दिवस मे सुधार लाने का दिया निर्देश

0 जिलाधिकारी ने सब्जी व फल विक्रेताओ के एक-एक दुकानो पर जाकर सुनी उनकी व्यथा- पेयजल की सुविधा कराने की मांग
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंगलवार को नवीन मण्डी समिति जंगीरोड मीरजापुर पहुंचकर पूरे मण्डी समिति परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर मे भारी गंदगी व हरी सब्जियो, फलो आदि के अपशिष्ट के सड़ने से हो रही बदबू पर जिलाधिकारी ने सचिव मण्डी समिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिवस मे पूरे परिसर की सफाई कराते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया।

 इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट/सभापति मण्डी अविनाश सिंह उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण से ऐसा प्रतीत होता है कि महीनो से यहां सफाई नहीं की जा रही है जो लापरवाही का घोर द्योतक है। निरीक्षण के दौरान रास्तो मे शेड के बाहर फल व सब्जियो व सब्जियो के पत्तो आदि के अपशिष्ट के कई जगह पर सड़ने के कारण जहां मार्गो मे आवागमन बाधित हो रहा है वहीं उनके सड़न की बदबू भी आने वालो लोगो को नुकसान पहुंचा रहा है।

 जिलाधिकारी ने सचिव मण्डी समिति को कड़ी चेतावनी जारी करने का निर्देश देते हुए कहाकि सफाई कार्मिको को लगाकर तीन दिवस के अन्दर पूरे मण्डी समिति की सफाई कराना सुनिश्चित कराए अन्यथा उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही हेतु संस्तुति की जाएगी। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट/सभापति मण्डी को भी निर्देशित किया कि वे अपनी निगरानी मे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दिन मण्डी मे भीड़ कम होने के पश्चात सफाई व्यवस्था कराई जाए। व्यवस्था के तहत यह सुनिश्चित कराया जाए कि सूखा कचरा व गीला कचरा अलग-अलग रखा जाए ताकि सफाई गाड़ियो के द्वारा उसे सुव्यवस्थित ढंग से ले जाकर समुचित स्थान पर डिस्पोजल किया जा सके।

 उन्होंने यह भी सुझाव देते हुए कहा कि सब्जियो व फलो से निकले अपशिष्ट जो पशुओ के खाने योग्य हो उसे इकट्टा कर खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से गौशालाओ मे ले जाकर पशुओ को चारा के रूप मे प्रयोग किया जाए तथा जो खाने योग्य सब्जी/हरी पत्ती न हो वह समस्त इकट्टा कचरा के साथ कम्पोस्ट खाद बनाने के प्रयोग मे लाया जाए। उन्होंने मण्डी समिति मे स्थापित हैण्डपम्पो को सही कराने तथा व्यापारियो व आने वाले खरीददारो के लिए पेयजल की भी व्यवस्था मुहैया कराया जाए।

 उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मण्डी समिति मे सफाई के लिए पूर्व के कांट्रैक्टर को निरस्त करते हुए तत्काल निविदा/टेण्डर की कार्यवाही कराते हुए एरियाबेस सफाई व्यवस्था हेतु चयनित कराते हुए बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा मण्डी समिति मे घूम कर एक-एक फल व सब्जी विक्रेताओ के दुकानो पर उनकी समस्याओ को सुना गया तथा सब्जी व फल कहां से आता है व विक्री आदि के बारे मे जानकारी ली तथा उनकी समस्याओ को निस्तारण करने का निर्देश सचिव मण्डी को दिया गया।

 जिलाधिकारी को अपने दुकानो पर उनके फलो व सब्जियो के रेट की जानकारी लेते व उनसे वार्ता कर दुकानदारो मे खुशी इजहार किया गया तथा कहा गया कि पहली बार किसी अधिकारी द्वारा उनके दुकान पर आकर उनकी समस्याओ को सुना गया दुकानदारो ने जिलाधिकारी से मिलकर हर्ष व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!