मीरजापुर।
बुधवार, 5 नवम्बर 2025 को धन्य धन्य श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा रतनगंज गुरुद्वारा में बड़े श्रृद्धापूर्वक व उत्साह से मनाया गया, जिसमें सिक्ख संगत व नगरवासियों द्वारा हर साल की भांति इस साल भी प्रातः 05 से लंगर बनाने की सेवा की गयी। कार्यक्रम सुबह 08:00 बजे अखण्ड पाठ साहेब की समाप्ति व 11 बजे से 02:30 बजे तक कीर्तन दरबार गुरूघर के हजुरी रागी करमजीत सिंह एवं लुधियाना से आये भाई अमनदीप सिंह द्वारा किया गया। दोनों स्कूल के बच्चों ने मनोहर कीर्तन किया।
गुरुद्वारे के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने गुरू महाराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरू जी ने भेद भाव, ऊंच-नींच के मतभेद का खण्डन किया और सत्य पर चलना और कीर्ति कमाई करना और एक ईश्वर की आराधना करना, यह उपदेश सारे जगत को दिया।धा
र्मिक मंत्री भूपेन्द्र सिंह डंग ने भी गुरूजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सचिव हरदीप सिंह खुराना व खजांची हरविन्दर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति उपरान्त गुरू का अटूट लंगर गुरुद्वारा गुरूसिंह सभा, रतनगंज, मीरजापुर में वितरण किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल किशोर, विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद, सह विभाग संपर्क प्रमुख चंद्रमोहन, नगर प्रचारक अंजनी, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विमलेश, सह जिला व्यवस्था प्रमुख श्यामजी, बस्ती प्रमुख गौतम आदि ने पहुंचकर दर्शन कर भाव विभोर होकर कीर्तन सुना।
इसी क्रम में गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कालेज के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह सरना, प्रबन्धक रविन्द्र पाल सिंह गिल, गुरुनानक इण्टर कालेज आवास विकास के अध्यक्ष जसवंत सिंह सरना, प्रबन्धक जगजीत सिंह डंग व महेन्द्र सिंह चंड्योक, अमरीक सिंह मोंगा, करमजीत सिंह सरना, बलदेव सिंह सलूजा, रघुवीर सिंह सरना, पूर्व प्रधान गुरुविन्दर सिंह सरना, बलबीर सिंह सरना, राज सिंह मेहरोत्रा, बलविन्दर सिंह सरना, सतनाम सिंह, हरविन्दर सिंह, सुरजीत कौर आदि व हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे, पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया।



