News

कार्तिक पूर्णिमा स्नान जनपद के प्रत्येक घाटो पर रही भारी भीड़; जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन मे स्नान पर्व सकुशल कराया गया सम्पन्न

मीरजापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर जनपद के घाटो पर भारी संख्या मे श्रद्धालुओ की भीड़ रही। श्रद्धालुओ की भींड़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सभी घाटो पर श्रद्धालुओ की सुरक्षा व सुविधा के सभी आवश्यक व्यवस्था कराई गई। उन्होंने घाटो पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पेयजल प्रकाश सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गई।

 उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने बताया कि जनपद के सदर तहसील मे के घाटो पर स्नान करने वाले श्रद्धालु यथा- भोगांव थाना चील्ह अनुमानित श्रद्धालुओं की संख्या तीन लाख, जगदानंद घाट श्रद्धालुओं की संख्या 50000, चील्ह घाट श्रद्धालुओं की संख्या 30000, पक्का घाट श्रद्धालुओं की संख्या 30000, दीवान घाट विंध्याचल श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख, फतहा घाट श्रद्धालुओं की संख्या 30000, बऱिया घाट श्रद्धालुओं की संख्या 35000, नारघाट श्रद्धालुओं की संख्या 20000, सुंदर घाट श्रद्धालुओं की संख्या 20 हजार, पक्का घाट त्रिमुहानी श्रद्धालुओं की संख्या 60000, बदली घाट श्रद्धालुओं की संख्या 20000 एवं कचहरी घाट श्रद्धालुओं की संख्या 20000 रही है।

उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा ने बताया कि तहसील चुनार जनपद मीरजापुर अन्तर्गत कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर गंगा नदी स्थित बालू घाट चुनार, मेड़िया घाट चुनार, अदलपुरा घाट व रैपुरिया घाट नरायनपुर स्नानार्थियों द्वारा भारी संख्या में स्नान किया गया। गंगा नदी स्थित बालू घाट चुनार में लगभग 150000 (डेढ़ लाख) मेड़िया घाट में लगभग 50000 (पचास हजार) व अदलपुरा घाट में लगभग 70000 (सत्तर हजार) व रैपुरिया घाट नरायनपुर में लगभग 75000 (पचहत्तर हजार) में स्नानार्थियों द्वारा स्नान किया गया। शांति व्यवस्था व स्नान को सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका परिषद चुनार एवं विकास विभाग आदि के कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी। इनके साथ ही पुलिस बल के साथ-साथ प्रत्येक घाटों पर स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गयी है। स्नान पर्व सभी घाटों पर सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ किसी भी घाट पर कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटित हुयी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!