News

अडानी मॉडल स्कूल चैंपियनशिप मे तीन-तीन चैम्पियन विद्यालय, शिक्षक और बच्चे हुए सम्मानित; स्कॉलर प्लैनेट एप्लीकेशन से बच्चे काफी बेहतर सीख रहे हैं: सीडीओ विशाल कुमार

0 स्कॉलर प्लैनेट जैसी पहलें शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं: रिटायर्ड आईएएस गौरी कुमार
मीरजापुर। गुरुवार, 6 नवंबर को स्कॉलर प्लैनेट की ओर से समीक्षा बैठक एवं अडानी मॉडल स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन विकास भवन के महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अडानी फाउंडेशन की सुश्री उषा सेवानिवृत आईएएस एवं मुख्य कार्यकारी जीकैप वर्ल्ड सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड सुश्री गौरी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम, जिला परियोजना समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह और अडानी मॉडल चयनित सभी 30 राजकीय हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

 पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने तीन चैंपियन विद्यालयो राजकीय हाई स्कूल रामपुर वासित अली, राजकीय हाई स्कूल दांती, राजकीय हाई स्कूल लहंगपुर एवं तीन चैंपियन शिक्षको शहजाद अहमद राजकीय हाई स्कूल – दुबारकलां, वंदना मौर्या राजकीय हाई स्कूल – उसरी पांडेय एवं रश्मि प्रभा राजकीय हाई स्कूल – दाढ़ीराम और तीन चैंपियन छात्रों इसके अतिरिक्त एम्बेसडर शिक्षक एवं छात्र छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया।

मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने कहाकि स्कॉलर प्लैनेट एप्लीकेशन से बच्चे काफी बेहतर सीख रहे हैं और अपनी सीख स्तर बढ़ा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने में स्कॉलर प्लैनेट के प्रयासों की सराहना की।
अडानी फाउंडेशन की सुश्री उषा ने कहा, “अडानी फाउंडेशन ने अडानी मॉडल स्कूलों को डिजिटल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें खुशी है कि स्कॉलर प्लैनेट के साथ मिलकर हम शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहे हैं।”

गौरी कुमार सेवानिवृत आईएएस एवं मुख्य कार्यकारी जी कैप वर्ल्ड सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड ने अपने संबोधन में कहा, “स्कॉलर प्लैनेट जैसी पहलें शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म न केवल छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि शिक्षकों को भी अपने कौशल में सुधार करने में मदद कर रही है। मैं स्कॉलर प्लैनेट टीम को इस तरह के आयोजनों के लिए बधाई देती हूं और उम्मीद करती हूं कि आगे भी ऐसे ही प्रयास जारी रहेंगे।” कार्यक्रम में स्कॉलर प्लैनेट टीम की ओर से प्रोग्राम प्रबंधक हिमांशु वैश्य, परियोजना प्रबंधक कार्तिकेय तोमर और फील्ड कोऑर्डिनेटर शिव कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!