News

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री प्रगति की समीक्षा के लिए अधिकारी संग की बैठक, धीमी प्रगति पर व्यक्त की नाराजगी

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार मे अधिकारियों के साथ बैठक कर फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियो को प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य मे प्रगति लायी जाए ताकि किसी किसान को सरकारी योजना से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य उ्ददेश्य कि सभी किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओ का लाभ उठा सकें। उन्होंने बैठक मे कृषि निवेश और आपदा सम्बंधी अन्य लम्बित मामलो के भुगतान को भी कराने का निर्देश दिया।

 जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी साधन सहकारी समितियो पर पंचायत व ग्राम सचिवो की ड्यूटी लगाई ताकि जो किसानो द्वारा उर्वरक लेने के लिए समितियो आ रहे और उनका फार्मर रजिस्ट्री नहीं बना है पंचायत सहायक के द्वारा उनसे सभी आवश्यक प्रपत्र लेते हुए वहीं पर फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की कार्यवाही पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक दिन बनाए फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति सभी खण्ड विकास अधिकारी एकत्रित करते हुए निदेशक कृषि को उपलब्ध करायेंगे। सरकारी राशन की दुकानो के कोटेदार भी यह सुनिश्चित करे कि जो राशन लेने आ रहे है उनका फैमिली आई0डी0 फार्मर रजिस्ट्री देखते हुए राशन दिया।

 बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायतो मे तैनात महिला मेट, ग्राम रोजगार सेवक को फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु प्रशिक्षण दिलाते हुए उनसे फार्मर रजिस्ट्री बनवाया जाए ताकि लक्ष्य की पूर्ति ससमय किया जा सके। बेैठक मे मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, लालगंज महेन्द्र सिंह, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!