News

क्षितिज हुंडई मिर्जापुर में The All-New Hyundai Venue Facelift का हुआ अनावरण

मीरजापुर।

क्षितिज हुंडई, मिर्जापुर में आज The All-New Hyundai Venue Facelift का भव्य अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत क्षितिज हुंडई के अधिष्ठाता आशीष बुधिया ने किया।इस अवसर पर आशीष बुधिया ने क्षितिज हुंडई की 1.6 वर्ष की सफल यात्रा का उल्लेख करते हुए ग्राहकों एवं आगंतुकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में क्षितिज हुंडई ने ग्राहकों के विश्वास, संतोष और समर्थन के बल पर उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे इंडियन बैंक के ज़ोनल मैनेजर हेमंत मिश्रा का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में The All-New Hyundai Venue Facelift का परदा हटाकर अनावरण किया गया।

अनावरण के पश्चात कंपनी के संचालक सुदर्शन बुधिया ने नई वेन्यू के प्रमुख फीचर्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई वेन्यू — सुरक्षा (Safety), स्टाइल (Style) और टेक्नोलॉजी (Technology) का एक शानदार संगम है। उन्होंने बताया कि नई वेन्यू में 6 एयरबैग (बेस मॉडल से ही) सहित अत्याधुनिक विश्वस्तरीय तकनीक और सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।इसका डिज़ाइन पहले से कहीं अधिक मस्कुलर, प्रीमियम और आकर्षक है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने नई कार को देखकर इसके शानदार फीचर्स और डिज़ाइन की भूरि भूरि प्रशंसा की।

कंपनी के जनरल मैनेजर मुकेश शर्मा ने बताया कि The All-New Hyundai Venue उत्तम गुणवत्ता के साथ अत्यंत किफायती (economical) गाड़ी है। इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर्स आशीष बुधिया, चंदन बुधिया, क्षितिज बुधिया एवं सुदर्शन बुधिया ने मुख्य अतिथि हेमंत मिश्रा के साथ मिलकर कार का शुभ लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मिर्जापुर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सी.पी. गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, मनोज खंडेलवाल, नरेश सिंह, अमरदीप सिंह, संजय रैदानी, संजय मालवीय, कल्याण अग्रहरी, मोहन अग्रवाल, रवींद्र पाल सिंह, गोपाल दास टंडन, मनोज सिंघानिया, पद्माकर मिश्रा, चित्रसेन मिश्रा, जान्हवी तिवारी, किरीट भूलिया, एहसान अंसारी, शुभम अग्रवाल, कुशाग्र बंसल, अभिषेक जैन, आदित्य खैतान, शहनवाज़ शाह, नेमान खान, शशांक टंडन, डॉ. अन्वित सिंह, मोहित लड्डा एवं कृष्णा सिंघानिया शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं नई वेन्यू के अवलोकन के साथ हुआ। क्षितिज हुंडई परिवार ने सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!