मीरजापुर।
शुक्रवार, 14 नवंबर को बाल – दिवस के अवसर पर नगर के सेंट मेरीज स्कूल में खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्रद्धेय फादर रेजिनॉल्ड डिसूजा एवं उपप्रधानाध्यापिका सिस्टर थैरेस के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ किया गया।
साथ ही साथ प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापिका एवं बच्चों द्वारा पं. जवाहर लाल नेहरू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार रखा। प्रधानाचार्य फादर रेजिनॉल्ड डिसूजा ने बाल-दिवस के अवसर पर बच्चों को शांति, अनुशासन और स्वाध्याय का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया, जिसमें विध्यालय के चार हाऊस के अनुसार दौड़ प्रतियोगिता, रस्साकशी, लंबी कूद तथा अन्य रोचक खेलों को संचालित किया गया। सभी बच्चों ने अत्यंत उत्साह और उमंग से खेल मे प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर गोल्ड हाउस, द्वितीय स्थान पर ग्रीन हाउस, तथा तृतीय स्थान पर हाऊस ब्लू हाऊस रहा।
शिक्षकों तथा खेल प्रशिक्षकों के देखरेख में कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये, जिससे बच्चों का उत्साह और अधिक बढ़ गया। अंत में प्रधानाचार्य फादर रेजिनॉल्ड डिसूजा ने बच्चों को आगे भी इसी तरह सक्रिय होकर जीवन में खेल को अपनाने की प्रेरणा दी। अंत मे सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।


