मीरजापुर।
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बी. एच. यू.,बरकक्षा, मीरज़ापुर के सभागार में कर्मयोग, मद्य निषेद व विकसीत भारत पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिलाधिकारी मीरज़ापुर,श्री पवन कुमार गंगवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर ग्रीन गुरु जी ने इन्सुलिन का पौध सप्रेम भेंट करने के साथ सभागार के पास बारहमासी सहजन के पौध का रोपण नील रतन सिंह,विमल कुमार सिंह के साथ ग्रीन गुरु जी ने लगातार पौध रोपण के 3790 वें दिन के क्रम में किया।
साथ ही बाल दिवस पर शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा के सभागार में अदानी पावर व अदानी फाउण्डेशन ने विद्यार्थियों के लिए आई कैम्प लगाया तथा छात्र,छात्राओं व कर्मचारियों के आंखों की जांच की गई।
साथ ही इस अवसर पर 3790 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन, ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक,सचिव , अनिल कुमार सिंह, ग्रीन गुरु जी, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित, प्रधानाचार्य, शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज,पचोखरा,मीरजापुर , नमामि गंगे,जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य,मीरजापुर ,ब्रांड अम्बेस्डर तथा ध्वजारोहक स्वच्छता,नगरपालिका परिषद, मीरजापुर, जनपदीय समिति सदस्य,एक पेड़ मां के नाम 2.0″ बृक्षा रोपण अभियान मीरजापुर द्वारा 01जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 3790 वें दिन के क्रम में बाल दिवस के अवसर पर शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा के सभागार में अदानी पावर व अदानी फाउण्डेशन ने विद्यार्थियों के लिए आई कैम्प लगाया तथा छात्र,छात्राओं व कर्मचारियों के आंखों की जांच कराते हुए निःशुल्क चश्मा वितरित किया तथा अडानी समूह द्वारा विद्यालय में मियावाकी वन की स्थापना कराई गई है, जिसके अन्दर आई कैम्प में आयी डॉ. नमिता द्विवेदी व अडानी के अजय पाल के साथ ग्रीन गुरु जी ने गुलाब (आबरा, डाबरा) के पौध का रोपण किया।



