मीरजापुर।
गुडवीव सपोटेड बाल मित्र समुदाय कार्यक्रम के तहत भदोही के कुकरौठी, रैमलपुर, महबूबपुर और जाहिदपुर में बच्चों के साथ बाल दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस क्रम में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को चाचा नेहरू का जन्म दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बच्चों को बताया गया।
उक्त अवसर पर बच्चों में कई प्रकार की सहशैक्षिक गतिविधियां जैसे गणित दौड़ प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और अन्य खेलों का आयोजन किया गया और प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम प्रबंधक रामस्वरूप गुर्जर के दिशानिर्देश में क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य ने किया।
कार्यक्रम चंद्रभूषण सरोज, इंद्रेश कुमार, पूजा देवी, उषा यादव, नीलम चौहान, सरिता देवी के सहयोग से पूरा किया गया, जिसमें बच्चों के अभिभावक और यूथ सदस्य भी शामिल रहे।



