मीरझापुर।
रविवार, 16 नवंबर को श्री जोखन राम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा बगहा में मंडलीय उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं विंध्याचल मंडल राज कुमार दीक्षित द्वारा जनपद के सभी संस्कृत शिक्षकों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक के प्रारंभ में सहायक अध्यापक बलभद्र शुक्ल द्वारा माल्यार्पण करके, अध्यापिका श्रीमती कंचन मिश्रा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर तथा प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी तिवारी द्वारा अंग वस्त्र देकर उप निरीक्षक को सम्मानित किया गया।
बैठक में पठन-पाठन, अर्धवार्षिक परीक्षा, छात्रवृत्ति, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार तथा संस्कृत शिक्षा के उत्थान एवं अभिमुखीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के तथा संस्कृत महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।



