News

परिवारों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना घर-घर संपर्क अभियान का सर्वप्रमुख उद्देश्य: विभाग प्रचारक कौशल किशोर

0 विशेष संपर्क अभियान में व्यापारी परिवारो से किया संपर्क
मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर होने वाले सात कार्य और कार्यक्रमो मे नगर के विभिन्न बस्तियो मे पूर्ण गणवेश मे संचलन के बाद घर-घर संपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष संपर्क अभियान में रविवार को विन्ध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी, वरिष्ठ समाजसेवी विश्वनाथ अग्रवाल जी, सह विभाग संपर्क प्रमुख चंद्र मोहन, विभाग संपर्क प्रमुख केशव नाथ तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानचंद अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आदि ने नगर में प्रमुख व्यवसाई बंधुओ से संपर्क किया और संघ के शताब्दी वर्ष और पंच परिवर्तन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सभी को भारत माता का चित्र, संघ शताब्दी वर्ष के पत्रक देकर मुख्य द्वार पर स्टीकर लगाए गये।

विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहाकि सम्पर्क अभियान का उद्देश्य संघ के विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना, परिवारों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना, सामाजिक समरसता और कुटुम्ब प्रबोधन को बढ़ावा देना, समाज में व्यापक संवाद स्थापित कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और सशक्त करना,
प्रत्येक परिवार की सहभागिता को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किए जाने के आह्वान को लेकर किया जाने वाला ये जनसंपर्क अभियान देश के प्रत्येक नगर गाव के घर घर तक पहुचेगा।

 खास बात यह कि प्रत्येक घर में भारत मां के चित्र को निशुल्क पहुंचाया जा रहा है। बताया कि मंडल के प्रत्येक जनपद मे नगरो की बस्तियो एवं गांव गांव मे कार्यकर्ता व्यापक रुप से घर घर संपर्क अभियान मे जुटे हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!