मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्तओं के मध्य होने वाले पंचवर्षीय चुनाव में मीरजापुर के अधिवक्ता अमित जायसवाल ने प्रयागराज में नामांकन किया। इस चुनाव में प्रदेश के लगभग ढाई लाख अधिवक्ता मतदान करते है, यह चुनाव चार चरणों में दिनांक 16 जनवरी से 31 जनवरी तक होना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मीरजापुर से यह चुनाव दशकों से कोई जीता नहीं है, जबकि मीरजापुर चुनार मिलाकर कुल 3500 मतदाता है, नामांकन के पश्चात अमित जायसवाल ने पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं से प्रथम वरीयता मत देने का आग्रह किया और व चुनाव जीतने के पश्चात् अधिवक्ताओं के मुलभूत समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगेl नामांकन में वरिष्ठ अधिवक्ता शशि शंकर त्रिपाठी, अनिल सिंह, कृष्ण कुमार मौर्य, श्रीमती सोना सिंह, बीनू सिंह, प्रतिभा जायसवाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे l



