मीरजापुर।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे संचालित जिला विज्ञान क्लब द्वारा असंगठित क्षेत्र के नवप्रव तकों की जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी एवं नवप्रवर्तन पर वैज्ञानिक व्याख्यान विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला अदलहाट मे 17 नवम्बर को आयोजित किया गया। इस नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का उद्घाटन सिद्धार्थ मिश्रा खंड विकास अधिकारी नारायनपुर एवं प्रधानाचार्या विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला ने दीप प्रज्ववलित करके किया।
नवप्रवर्तन का मूल्यांकन डॉक्टर जय पी राय, डॉक्टर अमितोष कुमार, डॉक्टर यस के गोयल, डॉक्टर तुलसीरामन पी एवं इंजीनियर बिंदु सार कुशवाहा ने किया।प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने सभी का स्वागत किया। सुशील कुमार पाण्डेय ने समन्यवयक जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर ने कार्यक्रम के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस कार्यक्रम मे विशेषज्ञ वैज्ञानिको ने नव प्रवर्तन पर व्याख्ययन दिये।मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मिश्रा खंड विकास अधिकारी ने अपने उदबोधन मे कहा कि विज्ञान पढ़ने के साथ बच्चों मे वैज्ञानिक सोच विकसित करना जरूरी है। इसमे जिला विज्ञान क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम मे 26 जुगाडू वैज्ञानिक एवं 38 बाल वैज्ञानिको ने अपने आइडिया के मॉडल प्रस्तुत किये।इस कार्यक्रम मे 325 लोगो ने नव प्रवर्तन को देखा।
इस कार्यक्रम मे असंगठित क्षेत्र के जुगाडू वैज्ञानिक मे प्रथम स्थान जय प्रकाश बिंद इलेक्ट्रिक डोर मेट, नागेंद्र विश्वकर्मा ट्रेनप्लेंटिंग एवं वायरिंग मशीन, तृतीय आर्यन प्रसाद फ्रूट पीकर, चौथा स्थान लक्षण धारी की बाइक, पांचवा स्थान सुभाष सिंह का सौर भट्टी, शिवांशु राज आनंद रो स्प्येर,छटवा स्थान नीलम देवी का मजदूर मित्र, आठवे स्थान पर सौर वाटर फायर चयनित किया गया।प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को 8000 रुप्ये, द्वितीय को 5000 रुपये,तृतीय पुरस्कार स्वरूप 3000 एवं पांच को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 2000 हजार रुपये खाते मे भेजी जाएगी।
जय प्रकाश बिंद का इलेक्ट्रिक डोर मेट पेटेंट के लिए चयनित किया गया। विद्यार्थी वर्ग मे प्रीतम कुमार मुली धोने की मशीन, निष्ठा सिंह निश टूल, राम बाबू का इंटेंट रोप मेकर, हिमांशु शर्मा का उपले बनाने की मशीन, सौरभ विश्वकर्मा का मॉडल चयनित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम मे शिव राम शर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, आलोक सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, निशा सिंह, संजीव दुबे, आर वी सिंह, अल्पना श्रीवास्तव, अंशु राय ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।



