मीरजापुर। श्री राम लीला कमेटी बरियाघाट के संस्थापक सदस्य, मंदिर व्यवस्थापक एवं पंचमुखी महादेव के अनन्य भक्त लवकुश गुप्ता के निधन पर पंचमुखी महादेव मंदिर पर कमेटी की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में पुण्य आत्मा की शांति के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनके सामाजिक योगदान का स्मरण किया गया।
शोक सभा के बाद कमेटी के महामन्त्री/पत्रकार संतोष गुप्ता के आवास पर पहुचकर लवकुश गुप्ता के असामयिक निधन पर दुःख प्रगट करते हुए इस असहनीय पीड़ा से परिजनों को उबरने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि ईश्वर दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
सभा में कमेटी के अध्यक्ष अमरेश मिश्र सहित रविन्द्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सतीश सर्राफ, उपाध्यक्ष आकाश दुबे, विजय गुप्ता, विनय पांडेय, सतीश पांडेय, विपिन पुजारी, विमलेश अग्रहरि, विधि सिंह, शत्रुघ्न केशरी, स्वरूप चंद गुप्ता, समर शर्मा, रविकांत केशरी सहित सदस्यों ने दो मिनट मौन रखते हुए सभा का समापन किया।



