News

घर घर संपर्क कर संघ के पंच परिवर्तन की चर्चा कर बांटे साहित्य

मीरजापुर। 
संघ शताब्दी वर्ष पर घर घर संपर्क अभियान के अंतर्गत विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी, विभाग संपर्क प्रमुख केशव नाथ तिवारी जी एवं सह नगर कार्यवाह शैलेष जायसवाल के साथ संघ कार्यकर्ताओ ने विंध्याचल बस्ती के मंदिर शाखा व बंधवा शाखा के मकहल्लो मे संपर्क कर संघ के पंच परिवर्तन विषय को रखा। घर घर संपर्क के दौरान लोगो को संघ साहित्य और संघ पत्रक देकर संघ ने सौ वर्षों में क्या क्या किया है, लोगों को बताया गया और भारत माता का चित्र देकर गृह संपर्क अभियान कार्यक्रम को सफल किया गया। 
 
  संपर्क अभियान में मुख्य रूप से विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी, जिला सेवा प्रमुख कवि जी, बस्ती प्रमुख  कृष्ण कुमार जी, विभाग संपर्क प्रमुख केशव जी, संस्कार भारती से शिवराम जी, राम धनी जी, शिवबली जी, भावेश जी, विनोद जी, सोमेश्वर जी, महेंद्र जी, मंगल जी, शुभम जी, राकेश जी, सह नगर कार्यवाह शैलेश जी, उतर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री सोहन लाल श्री माली जी, सोनू जी, दीपक जी, आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!