News

जीबीएएमएस मिर्जापुर में फ्रेशर्स समारोह ‘नया सफ़र 2K25’ का सफल आयोजन

मीरजापुर।
बुधवार, 19 नवंबर को घनश्याम बिनानी अकादमी ऑफ़ प्रबन्धन विज्ञान (जीबीएएमएस), मिर्जापुर में स्नातक प्रबन्धन (बीबीए) तथा स्नातकोत्तर प्रबन्धन (एमबीए) विभाग द्वारा भव्य फ्रेशर्स समारोह “नया सफ़र 2K25” का आयोजन अकादमी प्रांगण में अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों और नवागत छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया।

समारोह की शुरुआत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिनमें विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं अन्य प्रस्तुतियों द्वारा माहौल को हर्षोल्लास से भर दिया। कार्यक्रम के संचालन और समन्वयन का दायित्व प्रियांशु कुमार सिंह, प्रियांशु शुक्ला, इरफ़ान मंसूरी तथा अक्षत गुप्ता ने बखूबी निभाया।

साथ ही एडमिन सरिका श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और उन्होंने नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। समारोह का मंच संचालन उत्साहपूर्ण ढंग से प्रगति मिश्रा, अर्शिता और मयंक जायसवाल द्वारा किया गया, जिनकी ऊर्जा और अभिव्यक्ति ने पूरे कार्यक्रम में जोश और निरंतरता बनाए रखी।

BBA/MBA विभाग से मिस्टर एवं मिस फ्रेशर 2K25 देखे तै
बीबीए मिस्टर फ्रेशर दिव्यांशु तिवारी एवं बीबीए मिस फ्रेशर अर्पिता विश्वकर्मा और MBA विभाग से मिस्टर एवं मिस फ्रेशर 2K25 देखे तो एमबीए मिस्टर फ्रेशर हिमांशु चतुर्वेदी एवं एमबीए मिस फ्रेशर: प्राची मुंद्रा बनी। सभी शिक्षकों व प्रशासनिक सदस्यों ने नवागत विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फ्रेशर्स पार्टी “नया सफर 2K25” का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान से जोड़ना, आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना और उन्हें कॉलेज जीवन की नई शुरुआत का प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करना था। कार्यक्रम का समापन उल्लास, मित्रता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। समारोह में अकादमी के सभी सम्मानित सहायक प्राध्यापक

नागेन्द्र श्रीवास्तव, अभिषेक पाण्डेय, मीनाक्षी अग्रवाल, अल्का श्रीवास्तव, प्रिया जैन, श्री प्रकाश सिंह, सर्वेश कुमार, विनायक, साक्षी श्रीवास्तव तथा सिदरा इरम उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!