मीरजापुर 21 नवम्बर 2025- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद के समस्त दिव्यांगजनो को अवगत करना है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो से शादी करने पर दिव्यांग दम्पत्ति को शादी के उपरान्त पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। दम्पत्ति में वर के दिव्यांग होने पर रू0 15 हजार वधु के दिव्यांग होने पर रू0 20 हजार एवं वर वधु दोनों के दिव्यांग होने पर रू0 35 हजार पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाता है। शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पोर्टल www.divangjan.upsde.gov.in पर आन-लाईन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है। शासन द्वारा शादी के लिये शादी पंजीकरण की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
अतएव शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पोर्टल www.divangjan.upsde.gov.in पर आन-लाइन आवेदन करें। शादी विवाह का आवेदन पत्र आन-लाईन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त संलग्नों (जैसे दिव्यांग प्रमाण पत्र, यू०डी०आई०डी० कार्ड, आधार कार्ड, शादी का कार्ड/शादी का प्रमाण, शादी/ दम्पत्ति की संयुक्त फोटो, आय प्रमाण पत्र, संयुक्त बैंक खाता की छाया प्रति) सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करायें ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर ससमय योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।