News

विद्यालय संस्थापक अशोक यादव के निधन पर शिक्षकों में शोक; सर्वोदय इंटर कॉलेज में शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

पड़री, मीरजापुर।
सावित्री बालिका इंटर कॉलेज जमुनहियाँ के संस्थापक एवं वित्तविहीन शिक्षक संघ के सदस्य अशोक यादव के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र के शिक्षक, शिक्षाविद और विद्यालय परिवार स्तब्ध रह गए।

सोमवार को पुतरिहा पड़री स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण मे शोकसभा आयोजित कर शिक्षकों एवं संघ पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

वक्ताओं ने कहाकि अशोक यादव ने निर्धन छात्रों को शिक्षित करने और शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्र तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनका निधन शिक्षा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

शोकसभा में विद्यालय के संरक्षक उमादत मिश्र, प्रधानाचार्य पुष्पा सिंह, प्रदेश पदाधिकारी, प्रबंधक पदम् देव द्विवेदी, शिवशंकर मिश्र, राजीव रतन, पूजा जायसवाल सहित कई शिक्षक एवं संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!