0 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को डीईओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर बधाई व शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना
0 उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी चयनित बीएलओ द्वारा समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया गया है
भदोही।
विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपने बूथ के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र को शत प्रतिशत वितरित,एकत्रित एवं डिजिटाइज करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्र से एक-एक शीर्ष बीएलओ को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने इन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें बीएलओ की भूमिका निर्णायक होती है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी चयनित बीएलओ द्वारा समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया गया है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में तीनों विधानसभा वार 23 नवंबर के सबसे उत्कृष्ट प्रगति करने वाले 03 सम्मानित बीएलओ- विधानसभा-392 भदोही में बूथ संख्या 181 प्राथमिक विद्यालय चक्र भवानी दास कक्ष संख्या 2 के BLO सुमित कुमार प्रजापति, विधानसभा-393 ज्ञानपुर में बूथ संख्या 187 प्राथमिक विद्यालय नारेपार कक्ष संख्या 2 के BLO प्रदीप सिंह, विधानसभा-394 औराई में बूथ संख्या 228 प्राथमिक विद्यालय पीपरगांव चकमसूद के BLO इफ्तखार आलम है।
24 नवंबर के बेस्ट बीएलओ एस आई आर-2026 में
विधानसभा-392 भदोही में बूथ संख्या 117 जू. हाईस्कूल देवदासपुर के बीएलओ अभिषेक कुमार मिश्र (रोजगार सेवक), विधानसभा-393 ज्ञानपुर में बूथ संख्या 304 प्राथमिक विद्यालय काशीरामपुर कक्ष संख्या 2 के बीएलओ विनोद कुमार, विधानसभा-394 औराई में बूथ संख्या 210 प्राथमिक विद्यालय संवरा रघुनाथपुर के बीएलओ विनय कुमार सिंह शिक्षामित्र,
आशा देवी शिक्षामित्र बूथ संख्या 151, प्राथमिक विद्यालय मुडफोड़ा 392 भदोही विधानसभा है।
उपर्युक्त सभी बीएलओ द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण -2026 अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा इनके कार्य की प्रशंसा करते हुए सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त बीएलओ से अपील की कि वे इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, समयबद्धता और सटीकता के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने लक्ष्यों को पूर्ण करें तथा एस आई आर–2026 अभियान को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान दें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सुदृढ़, त्रुटिरहित एवं अद्यतन होना निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का आधार है, जिसके लिए बीएलओ लगातार फील्ड में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला,डीडीओ, डीपीआरओ व अन्य अधिकारियों ने भी बीएलओ के कार्यों की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।



