Uncategorized

1.130 किग्रा अवैध गांजा के संग अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में सोमवार, 24 नवंबर 2025 को उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिरल्लीपुर से अभियुक्त चन्द्र कान्त पुत्र बिहारी लाल निवासी अगरसण्ड रामपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर के पास से 1 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0- 562/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया।

नाबालिक संग छेड़खानी व अश्लील हरकत का आरोपी गिरफ्तार
थाना चुनार पर 23 नवंबर 2025 को नामजद अभियुक्त के विरूद्ध नाबालिक के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत की लिखित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर धारा 74 बीएनएस 9(एम)/10 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में प्रभारी थाना चुनार ने सोमवार, 24 नवंबर को उप-निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर नामजद अभियुक्त प्रदीप साहनी पुत्र रामसागर साहनी निवासी बगही थाना चुनार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!