News

मिशन शक्ति अभियान 5.0 व साइबर अपराध के प्रति जागरूकता हेतु क्विज प्रतियोगिया में 1st, 2nd & 3rd स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु किया गया पुरस्कृत

मीरजापुर।

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर-अमर बहादुर व प्रभारी निरीक्षक थाना कछवा अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.11.2025 को राजकीय महिला इंटर कॉलेज, कछवा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को यातायात, साइबर सुरक्षा तथा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जागरूक करना —
कार्यक्रम के प्रथम चरण में छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियम, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, ओवर स्पीडिंग और मोबाइल उपयोग से होने वाले दुर्घटना जोखिमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया । वास्तविक उदाहरणों और केस स्टडी के माध्यम से यह समझाया गया कि छोटी-सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जानकारी- इसके बाद छात्राओं को महिला/बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों— 112 (आपातकालीन सेवा),1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल सुरक्षा हेल्पलाइन), 1930 (साइबर धोखाधड़ी हेल्पलाइन) तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
साइबर अपराध जागरूकता (Cyber Safety Awareness)- कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों के वर्तमान ट्रेंड, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल पेमेंट से जुड़ी सावधानियाँ तथा OTP/Link/Unknown Call जैसे धोखाधड़ी तरीकों से बचने के उपायों के बारे में अत्यंत विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि—अनजान लिंक पर क्लिक न करें, सोशल मीडिया पासवर्ड सुरक्षित रखें, किसी भी संदिग्ध लेनदेन पर तुरंत 1930 पर कॉल करें, ऑनलाइन मित्रता एवं फोटो शेयरिंग में सावधानी बरतें, साथ ही “साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)” को दैनिक आदतों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

क्विज प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण-

कार्यक्रम के अंत में यातायात नियमों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 09,10,11 व 12 की लगभग 200 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे— प्रथम स्थान – कक्षा 10 की रेशमा, द्वितीय स्थान – कक्षा 09 की प्रियंका, तृतीय स्थान – कक्षा 10 की सना ।
इस दौरान उपस्थित अधिकारीगण द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया । प्रधानाचार्या प्रो० प्रेमलता, प्रवक्ता नलिनी सिंह, सहायक अध्यापिका सुनीता सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ, महिला स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!