मीरजापुर।
बचपन बचाओ आन्दोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय मानवाधिकार के पूर्व सदस्य नगर के लालडिग्गी स्थित रामशंकर चौरसिया अब नहीं रहे। कल शुक्रवार, दिनांक 28 नवंबर 2025 को प्रातः 10 बजे अंतिम यात्रा चौबे घाट के लिए प्रस्थान करेगी। यह जानकारी उनके प्रपौत्र डा. राहुल राज चौरसिया ने दी है।



