News

गुडवीव सपोर्टेड बाल मित्र समुदाय के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ प्रशिक्षण

मीरजापुर।
भदोही जिले के पंचायत भवन मखदुमपुर में गुरुवार को ग्राम पंचायत महबूबपुर, रैमलपुर, जाहिदपुर और कुकरौठी के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में एस एम सी टीम के कार्यों और उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्हें बाल अधिकार, RTE आदि के बारें में जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम का संचालन पूजा यादव ने किया। इस दौरान सबको संबोधित करते हुए कार्यक्रम के क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि समुदाय और विद्यालय दोनों में बच्चों के लिए मित्रवत माहौल बनाया जाय, जिससे बच्चे दबाव में नहीं बल्कि अपनी रुचि के साथ विद्यालय जाएं।

इस दौरान पूजा देवी ने कहा कि गुडवीव टीम लगातार बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रही हैं, लेकिन आवश्यक है कि SMC टीम भी आगे आकर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के साथ साथ ध्यान दे कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।
इस दौरान अन्य साथी चंद्रभूषण सरोज ने कार्यक्रम की उपलब्धियों को बताते हुए सबको बाल श्रम मुक्त समुदाय बनाने की सपथ दिलाई। कार्यक्रम का सफल आयोजन इंद्रेश कुमार, उषा यादव, नीलम चौहान, सरिता देवी और ऐरम अंसारी ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!