मीरजापुर। नगर के चौबेटोला स्थित गोपी पाठशाला में आभा फाउंडेशन की संस्थापिका स्मृतिशेष आभा सिंह के जन्मदिवस 28 नवंबर के अवसर पर बच्चों को कापी, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, वितरित किया गया, जिससे उनको पढ़ाई में मदद मिल सके।
फाउंडेशन के सचिव अमित श्रीनेत ने कहाकि आभा फाउंडेशन समाज में अच्छे कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और समय-समय पर चिकित्सा के क्षेत्र में पर्यावरण के क्षेत्र में गरीब निराश्रित बच्चों के देखभाल के और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने एवं युवाओं में तेजी से फैल रहे नशे को लेकर नशा मुक्ति पर जागरूकता अभियान पर काम करता रहता है।
उसी के तहत आज शिक्षा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल के साथ-साथ उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कॉपी पेंसिल वितरित किया गया। इस पहल का एकमात्र उद्देश्य छात्रों को उनकी पढ़ाई में आवश्यक सामग्री प्रदान करना था, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की प्राचार्या नजमा खातून, गौरव उमर, रोहित त्रिपाठी, ज्ञान कसेरा, श्याम सोनी, पवन मालवीय, संदीप उपाध्याय, सुनील सिंह, राजू लारा, शरद कुमार, अश्वनी गुप्ता, विवेक सिंह, अंशु साहू, शेखर, सतीश एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।



