0 सूचना पर पहुंचे चुनार एसडीएम सीओ सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही
अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंचनपुर (भंडारी देवी के पीछे) बाइक सवार युवक को ट्रेलर के धक्का से युवक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन शुक्रवार की दोपहर कोइरान बाजार कस्बा अहरौरा निवासी मृत्युंजय उर्फ मंतु मौर्या पुत्र श्यामजी मौर्या (25) वर्ष, को ट्रेलर ने धक्का मार दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भिजवाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज कराने के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
इसी दौरान परिजन का आरोप है कि युवक प्लांट क्रेशर प्लांट पर ही मौत हो चुकी थी, लेकिन अस्पताल वाले धोखे से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिए। इसके बाद परिजन दुबारा से शव को सीएचसी में रखकर हंगामा करते रहे अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। परिजन को मांग क्रेशर प्लांट पर मौत हुई है। सीसी टीवी कैमरे को देखकर ही मामला शांत होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने परिजन व नागरिक को समझाने बुझाने में जुटे रहे, लेकिन परिजन बात नहीं माने और गाड़ी से शव को निकालकर पैदल क्रेशर प्लांट पर चल दिए और रास्ते में पुलिस शव को रोकती रही, लेकिन परिजन व सैकड़ों नागरिक क्रेशर प्लांट पर शव को रखकर हंगामा करते रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे।
वहीं परिजन और पुलिस की देखरेख में रमेश बहेलिया के क्रेशर प्लांट पर सीसीटीवी देखी गई। परिजन के अनुसार सीसीटीवी कैमरा के पांच अक्टूबर तक रिकॉर्डिग हुई आगे की रिकॉर्डिग नहीं है, डीबीआर को पुलिस कब्जे में लेकर जांच के लिए आगे भेज दी।
हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चुनार उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी मंजरी राव सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही और परिजन नागरिक को समझाने बुझाकर मामला को शांत कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि ट्रेलर को चालक सहित पकड़कर थाने भेजा गया है और परिजन के तहरीर पर मुकदमा दर्ज जाएगा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मीरजापुर भेज दिया गया।



