मीरजापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना शुक्रवार को NATIONAL CYBER SECURITY AWARNESS MONTH (NCSAM) के अन्तर्गत जन जागरुकता कार्यक्रम के दृष्टिगत साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं की रोकथाम हेतु डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल नारघाट में साइबर जागरूकता से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
साइबर क्राइम थाना के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रकार की जानकारी दी गयी। जैसे- साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार तथा उनसे कैसे बचा जाये तथा साइबर की दुनिया में नया अपराध डिजिटल गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी दी गयी।
आनलाइन खरीदारी, टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम् से ठगी व UPI, WALLET, इण्टरनेट बैंकिंग के अपराध, एवं साइबर अपराध की घटना घटित हो जाने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्प नंबर 1930/साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करें, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश का पम्पलेट वितरित किया गया।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना-राम नरायन राम, उप-निरीक्षक अरविन्द यादव, आरक्षी अनू आनन्द व साइबर वालेंटियर रंजीत यादव आदि रहे।



