News

शेमफोर्ड विद्यालय में बहुविषयक प्रदर्शनी का आयोजन

मीरजापुर।
शनिवार, 29 नवंबर को शेमफोर्ड विद्यालय बसही में भव्य बहुविषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए तथा प्रभावी ढंग से उनका विवरण एवं कार्य पद्धति प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रोफेसर गौरी शंकर द्विवेदी प्रिंसिपल केबी पीजी कॉलेज व निदेशक विवेक बरनवाल, निर्देशिका श्रीमती शिप्रा बरनवाल तथा प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पाण्डेय ने संयुक्त से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के साथ किया।

 मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने सभी मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया और छात्रों की कड़ी मेहनत, सृजनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। निदेशक एवं निदेशिका ने भी छात्रो को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के बच्चो ने अलग अलग विषयो पर अपने मॉडल को प्रस्तुत किया और समझाया कि चीजों को बनाया जा सकता है और विज्ञान के मॉडलों से यह समझाया कि इन मॉडलों का उपयोग करके कैसे भविष्य में होने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सकता है वही अन्य विषयों के माइलो से यह समझाया कि इसका उपयोग करके कैसे पढ़ाई को आसान बनाया जा सकता है।

 यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुई, जहाँ उन्होंने अपनी ज्ञान-सम्पदा, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। कोआर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह अनिल कुमार यादव संगीता शर्मा वाहिदा बानी शर्मिला सिंह, इंचार्ज सुप्रिया त्रिपाठी इवेंट इन-चार्ज इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ को-ऑर्डिनेटर्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!