News

जीबीएएमएस हंटर्स ने जीबीएएमएस वारियर्स को 44 रनों से दी शिकस्त; जीबीएएमएस में ‘Esprit de Corps’ थीम पर 12-12 क्रिकेट मैच हुआ आयोजित

मीरजापुर। घनश्याम बिनानी अकादमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज़ (GBAMS) मिर्जापुर में Esprit de Corps थीम के अंतर्गत 12-12 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच GBAMS Hunters बनाम GBAMS Warriors के बीच आयोजित किया गया। मैच का उद्घाटन एसबीआई के चीफ मैनेजर प्रभात किरण एवं GBAMS के प्रोफेसर डायरेक्टर डॉ. ज़ीशान अमीर द्वारा किया गया। मैच का टॉस प्रभात किरण ने किया, जिसमें GBAMS Warriors ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।

GBAMS Hunters के कप्तान हिमांशु पांडेय के नेतृत्व में टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 96 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी GBAMS Warriors की टीम, कप्तान इम्तियाज़ अली के नेतृत्व में, मात्र 52 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार GBAMS Hunters ने 44 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल आटो सेल्स के मैनेजिंग पार्टनर श सुमित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, खेल भावना तथा टीमवर्क के महत्व पर प्रेरणादायी संबोधन दिया। प्रोफेसर डायरेक्टर डॉ. ज़ीशान अमीर ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल जीवन में समर्पण, ऊर्जा, नेतृत्व और सकारात्मक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

समापन सत्र में विजेता टीम को गोल्ड मेडल, जबकि उप-विजेता टीम को सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। GBAMS ट्रॉफी विजेता टीम के कप्तान हिमांशु पांडेय को प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैचहिमांशु पांडेय, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ मोहम्मद गौस हसन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ धर्मराज रहे। अंपायर विष्णु श्रीवास्तव और श्री प्रकाश सिंह रहे।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएँ विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह, सर्वेश कुमार, साक्षी श्रीवास्तव और सारिका श्रीवास्तव द्वारा की गईं।
एंकरिंग सना दुबे, रचित जायसवाल एवं प्रथम् श्रीवास्तव ने की, जबकि कमेंट्री संदीप मिश्रा और गौरव शुक्ला द्वारा की गई। वोट ऑफ थैंक्स प्राची मुंदडा ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!