News

‘एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण कार्यशाला,’ एवं “कैलाश – महोत्सव-2025” का आयोजन

मीरजापुर। राजीव गांधी दक्षिण परिसर के नवीन व्याख्यान संकुल के सभागार में एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण कार्यशाला का इंटरैक्टिव सत्र 29 नवंबर, 2025 को आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का लक्ष्य विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए उनके व्यक्तित्व और संचार कौशल को विकसित करने के साथ उनको अनुप्रयुक्त अध्ययन के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था ताकि वह आज के समय में अपने व्यावसायिक एवं कार्यजीवन में आगे बढ़ सके।

 कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य प्रभारी प्रोo वीoकेo मिश्र तथा मंचशीन अतिथियों द्वारा मालवीय जी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई l इस अवसर पर आचार्य प्रभारी महोदय ने अपने उद्बोधन में छात्रों के जीवन में व्यक्तित्व की उपयोगिता एवं व्यक्तित्व विकास की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए अपने आप को तैयार करने हेतु प्रेरित किया।

 कार्यशाला के मुख्य वक्ता कप्तान प्रमोद कुमार सिंह ने छात्रों को व्यक्तित्व विकास व्यक्तित्व संरचना तथा छात्र जीवन में प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली विधा से अवगत कराया तथा वक्ता ने छात्रों को सत्रों में समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार के सुझाव और मॉक इंटरव्यू का आयोजन के साथ ही अपनी विशेषज्ञता साझा की। कार्यक्रम के संयोजक डॉo मनोज कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही कार्यक्रम के रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में सबको अवगत कराया तथा भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आग्रह भी किया।

 इस एक दिवसीय कार्यशाला में 335 से भी अधिक छात्रों ने भाग ले के छात्र जीवन में व्यक्तित्व विकास के गुण को सिखा। धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला समन्वयक डॉ. कौस्तुभ चटर्जी ने दिया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यशाला समन्वयक डॉ. रजनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इसी क्रम में ‘न्यू ब्वायज छात्रावास’ द्वारा’ पांच दिवसीय अंत: छात्रवासी “कैलाश – महोत्सव” का आयोजन राजीव गांधी दक्षिण परिसर में कराया गया l 24 नवंबर से आरंभ हुए इस महोत्सव में परिसर के दस से ज्यादा विषयों के प्रथम वर्ष के छात्रवासीय विद्यार्थियों ने भाग लिया l इस पांच दिवसीय महोत्सव में प्रथम तीन दिवस क्रीडा तथा खेल प्रतिस्पर्धा पर केंद्रित था। जिसमें विभिन्न इनडोर आउटडोर प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई और अंत के दो दिवस सांस्कृतिक सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं. जैसे काव्य पाठ गायन, एकल एवं समूह, नृत्य, एकल एवं समूह तथा मिमिक्री आदि का आयोजन किया गया।

 “कैलाश – महोत्सव-2025” के आयोजन के हेतु आचार्य प्रभारी ने छात्रवासीय विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। “कैलाश – महोत्सव-2025” के पुरस्कार वितरण समारोह का प्रारंभ शाम 6:00 बजे मुख्य अतिथि डॉo बीoएनo कुमार समन्वयक, दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, तथा विशिष्ट अतिथि डॉo मनोज कुमार मिश्रा छात्रावास समन्वयक एवं उपमुख्य आरक्षाधिकारी दक्षिणी परिसर तथा कैलाश छात्रावास के प्रशासनिक संरक्षक डॉo राजीव कुमार, संरक्षक डॉo राघवेंद्र रमन मिश्र, श्री अनिल राम एवं डॉo आलोक कुमार ने पंo मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। ओवरऑल प्रथम पुरस्कार बीo कॉमo समूह को मिला तथा रनर-अप में बैचलर आफ वोकेशन के छ: विषयों के छात्रों के समूह को मिला।

 कुल दस विषयों से अधिक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगीताओ में भाग लिया। गायन में बीo वॉकo मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी के विमान तथा आरoएलoएमo के कार्तिक, एफoटीoएoडीo से बोरा को, नृत्य में श्रीचरण तथा मृत्युंजय काव्य पाठ में हर्ष को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर परिसर में के सभी छात्रावासों के समस्त प्रशासनिक संरक्षक गण, संरक्षिका एवं प्रॉक्टीरियल बोर्ड के सभी सदस्य गण, सभी परिचारक और कर्मचारी कैलाश छात्रावास के परिसर प्रांगण में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सक्षम एवं अनुराग ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन रौनक ने प्रेषित किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!