News

मंडल के 6 किसानो को सीएम किसान दिवस पर 35 हार्स पावर के ट्रैक्टर का देंगे उपहार

मीरजापुर।
शनिवार, 29 नवंबर को अपर आयुक्त (प्रशासन) राज कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मुख्यंमत्री कृषक उपहार योजना मण्डलायुक्त के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के माह सितम्बर 2025 तक कुल 6 त्रैमास एवं तीन छमाही का लकी ड्रा मण्डी समितियों द्वारा जारी कूपन के आधार पर किसानो के मध्य किया। इसमे मुख्य रूप से 6 किसानों को ट्रैक्टर क्षमता 35 हार्स पावर का इनाम उपहार स्वरूप निकला। ट्रैक्टर विजेता कृषकों को स्व० चौधरी चरण सिंह की जयन्ती 23 दिसम्बर 2025 को मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा उपहार वितरण प्रस्तावित है।

विजेता किसानों मे श्रीमती सुमन देवी पति दिलीप कुमार शोभी मड़िहान, बच्चन लाल पुत्र सुखराज बिन्द तुलापुर बिन्दनगर गोपीगंज, विश्वजीत पुत्र स्व० सुरेन्द्र पटेल बीडर, दुद्धी सोनभद्र, रवि चन्द्र पुत्र स्व० अशर्फी बीडर दुद्धी, सोनभद्र, रमाशंकर केशरी पुत्र मेवालाल रजौली अघवार चुनार, मो० हुसैन पुत्र खुर्शीद अहम पगिया सोनभद्र शामिल है। इनके अतिरिक्त 111 कृषकों को उपहार स्वरूप विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत पम्पिंग सेट, टी०वी० 43इंच, पावर स्प्रेयर, मिक्सर ग्राइंडर, पावर टिलर, पावर ड्रिवेन हार्वेस्टर एवं सोलर पावर पैक संयत्र इत्यादि लकी ड्रा के स्वरूप विजेता घोषित किया गया है।

 उपहार ड्रा कमेटी के अन्य उपस्थित सदस्यगण में अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), मीरजापुर, कुलभूषण वर्मा, सम्भागीय उप निदेशक (प्रशा०/विप०) मण्डी परिषद मीरजापुर, सफदर अब्बास सम्भागीय लेखाधिकारी, धीरेन्द्र कुमार गुप्ता मण्डी सचिव मीरजापुर/गोपीगंज उपस्थित रहे। सम्भाग की अन्य मण्डी समितियों के रविकान्त ओझा, मण्डी सचिव रार्बटसगंज/अहरौरा, बब्बन हरिजन, मण्डी सचिव दुद्धी एवं समस्त मण्डी परिषद/समिति के समस्त स्टाफ एवं किसान बन्धुओ के उपस्थिति में मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना का लकी ड्रा सम्पन्न कराया गया। यह जानकारी कुलभूषण वर्मा सम्भा० उप निदेशक (प्रशा०/विप०) मिर्जापुर सम्भाग ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!