News

स्वीकृत आवासो मे से 444 पाये गये अपात्र
मीरजापुर। परियोजना अधिकारी डूडा ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि नगर पालिका परिषद मीरजापुर, चुनार, अहरौरा एवं नगर पंचायत कछवा मीरजापुर के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण” नया” एवं विस्तार के कर्टमेन्ट स्वीकृति के पश्चात् नगर पालिका परिषद मीरजापुर में 316, चुनार में 50, अहरौरा में 61 एवं नगर पंचायत कछवां में 17 लाभार्थियों को विभिन्न कारणों से अपात्र कर दिया गया है। उक्त सूची पर अंकित प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित नगर निकाय के सूचना पट्ट पर चस्पा किया गया है कि यदि अपात्रों को कोई आपत्ति है, तो उसकी सूचना अपने नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद अथवा डूडा, कार्यालय मीरजापुर से 5 दिवस के अन्दर सूचना उपलब्ध कराये। यदि अपात्रों के द्वारा 05 दिवस के भीतर कोई भी आपत्ति प्राप्त नही होती है, तो उपरोक्त लाभार्थियों को अपात्र मानते हुए अंतिम कार्यवाही हेतु सूचना शासन को प्रेषित कर दी जायेगी, जिसके लिये वह स्वयं जिम्मेदार होगें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!