News

यातायात माह का समापन: सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिक, छात्र-छात्राओ एवं अध्यापको एसएसपी ने किया सम्मानित
मीरैआपुर।
सोमवार, 1 दिसंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में यातायात माह का समापन किया। इस वर्ष भी नवम्बर माह में उत्साह एवं उल्लासपूर्वक यातायात माह का आयोजन करते हुए विविध आयोजनों/कार्यक्रमों, नाटक नुक्कड़ो के माध्यम से आमजन व स्कूली छात्र/छात्राओं को यातायात सम्बन्धित सुरक्षा एवं नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात माह समापन समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा का अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारीगण द्वारा बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारीगण, स्कूली बच्चों व शिक्षकगण को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन को नैतिकता व व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित बताते हुए कहाकि यातायात नियमों के पालन को अपनी आदत में शुमार करें, जिससे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका समाज में अदा की जा सकें। समापन समारोह के दौरान यातायात माह को सफल बनाने में अपना योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा यातायात माह के दौरान जन जागरूकता में अपनी अहम् सहभागिता देते हुए विद्यालयी छात्र/छात्राओं के साथ जागरूकता में प्रतिभाग करने हेतु विद्यालयी प्रबंधन तंत्र को धन्यवाद देते अग्रिम शुभकामनाएं दी गयी। जिस तरह जीवन जीने के लिए नियम बने हुए हैं ठीक उसी तरह सड़क पर चलने के लिये यातायात नियम है जिनका पालन कर जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की सफलता पर उत्साहवर्धन करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यातायात माह के दौरान चलाये गये जन जागरूकता अभियान का समाज में सार्थक एवं सकारात्मक परिणाम मिल रहा है भविष्य में भी इसे सतत् रूप से जारी रखते हुए यातायात सुरक्षा व नियमों के प्रति जन-जन को जागरूक किया जायेगा तथा जान-बूझ कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की जायेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक, विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओं सहित अध्यापक/अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
यातायात माह के दौरान सबसे अधिक चालान करने वाले प्रथम तीन थानों अदलहाट (प्रथम), अहरौरा (द्वितीय) एवं जिगना (तृतीय) और सबसे अधिक चालान करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों
उ0नि0 यातायात यशोधन त्रिपाठी, मु0आ0टीपी शशिकान्त यादव, मु0आ0 टीपी लक्ष्मण राय, मु0आ0टी0पी0 आदित्य कुमार सिंह, मु0आ0टी0पी0 रामप्रवेश सिंह रहे। सर्किल/थानावार सबसे अधिक चालान करने वाले निरीक्षक/उप निरीक्षक मे उनि अजय कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी नारायणपुर, उनि संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष जिगना, निरी0 सदानन्द सिंह प्र0नि0 अहरौरा, उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय-थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज, उ0नि0 दयाशंकर ओझा- थानाध्यक्ष राजगढ़ रहे।
कार्यक्रम के समापनोपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में स्थित प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। प्रशिक्षण का स्तर उच्च स्तर का बनाये रखने के लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!