News

विश्व एड्स दिवस के पर कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम
फोटोसहित
मीरजापुर।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बच्चों को संचारी एवं गैर संचारी रोग, एड्स के संबंध में भ्रांतियां, स्वस्थ रहने की जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनचर्या, एनीमिया जैसे स्वास्थ्य से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। बच्चों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रंजना कक्षा 8 को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।इस अवसर पर साधना पांडे, पूजा, संजीता पांडे, संतोष गुप्ता सहित सभी बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!