News

हर्षोल्लास एवं परंपरागतढंग से मना 39वीं वाहिनी पीएसी का 45वां स्थापना दिवस

मीरजापुर। सोमवार, 2 दिसंबर को 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर के गौरवशाली इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया। वाहिनी प्रांगण में 45वां स्थापना दिवस अत्यंत गरिमापूर्ण और उत्साहजनक वातावरण में पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी सेनानायक नैपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वाहिनी के क्वार्टर गार्द पर भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस और पीएसी बल की उच्च परंपराओं का निर्वहन करते हुए, सेनानायक महोदय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का पूजन किया और वाहिनी की निरंतर प्रगति, सुरक्षा और बल के सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर सेनानायक नेपाल सिंह ने उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए वाहिनी के गौरवशाली अतीत को याद किया और भविष्य में भी इसी समर्पण और अनुशासन के साथ कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी।

 इस भव्य समारोह में सेनानायक के साथ वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मुख्य रूप से मसबुल हसन (शिविरपाल), जय सिंह यादव (दलनायक), रमाकांत यादव (दलनायक), मनोज कुमार सिंह (सूबेदार सैन्य सहायक), राहुल सिंह (सहायक शिविरपाल) रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!