Uncategorized

जिलाधिकारी ने धान खरीद के सम्बंध मे बैठक कर की समीक्षा
0 केन्द्रवार समीक्षा कर निर्देशित किया- जिन केन्द्रो पर खरीद शून्य, उन पर होगी कड़ी कार्यवाही
फोटोसहित
मीरजापुर।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे धान खरीद के सम्बंध मे समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक मे अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह, मंडी समिति के सचिव धीरज गुप्ता, समस्त संस्थाओ के जिला प्रबंधक पी0सी0एफ0, पी0सी0यू0, यू0पी0एस0एस0, एफ0सी0आई0, मण्डी, एस0डब्लू0सी0 के समस्त अधिकारी, राइस मिलो के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सस्मत केन्द्रो से एग्रीमेंट करके केन्द्रो से धान उठाना प्रारम्भ करें तथा अग्रिम लाट के लिए एफ0आर0के0 निर्माता अन्नपूर्णा एग्रो द्वारा विश्वास दिलाया गया कि हमारे स्तर से किसी भी दशा मे एफ0आर0के0 चावल की कमी नही होने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी केन्द्र प्रभारी यदि अनुपस्थित रहता है अथवा खरीद हेतु केन्द्र पर जाने वाले किसानो को परेशान करता है तो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी और साथ ही उनके जिला प्रबंधको पर भी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने केन्द्रवार एक-एक केन्द्रो की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन केन्द्रो पर खरीद शून्य होगी उन पर निकट भविष्य मे खरीद शून्य होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधको को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से केन्द्रो पर बोरा, पैसा पर्याप्त मात्रा मे बनाए रखे, जिससे खरीद हेतु आने वाले कृषको को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

इनसेट मे…
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में पहुंचे एक-एक फरियादियों की सुनी समस्याएं
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट में  आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे एक-एक फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक व समयान्तर्गत निस्तारण के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता में है अतएव सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में 10 बजे से 12 बजे तक बैठकर जन समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुने तथा उसका निस्तारण करें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!