बीएचयू साऊथ कैम्पस के बीएससी एजी के छात्र की मौत के बाद छात्रो ने लगाया जबरजस्त जाम
0 इलाज मे लापरवाही का लगा रहे थे आरोप, एडीएम-एएसपी के आश्वासन पर पाच घंटे बाद खुला जाम, 15 सदस्यीय छात्र वीसी से मिलने वाराणसी गये
0 मृत छात्र के परिजनो को एक करोड के मुआवजे, परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी और मौत के कारणो से पर्दा उठाने स्पेशल कमेटी गठित करने कर लहे थे मांग
फोटोसहित
मीरजापुर।
बीएचयू साऊथ कैम्पस के
बीएससी एजी तृतीय वर्ष के छात्र कोटा राजस्थान निवासी अनिल मीणा की मौत इलाज मे चिकित्सको की लापरवाही से होने का आरोप लगाकर बीएचयू साऊथ कैम्पस के बाहर मीरजापुर शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। बुधवार को अल सुबह लगे जाम से मीरजापुर के जसोवर ओर कोटवा तक वाहनो का जाम लग गया।
जानकारी के मुताबिक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजीव गांधी साउथ कैम्पस, बरकछा मिर्जापुर में अध्ययनरत छात्र अनिल मीणा पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहा था। छात्र को विशेष रूप से सीने में दर्द (Chest Pain) की शिकायत रहती थी। बिगड़ती हालत देखकर उनके साथियों ने उन्हें कैम्पस मे ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहा अनिल ने डॉक्टरों को स्पष्ट रूप से बताया कि उन्हें सीने में तेज दर्द हो रहा है। छात्रों के अनुसार डॉक्टरों ने बिना उचित जाँच किए दर्द का कारण सिर्फ़ सर्दी बताकर मामूली उपचार देकर वापस भेज दिया। अनिल ने कई बार पूछा कि दर्द का असली कारण क्या है, लेकिन गहराई से जाँच नहीं की गई। उन्हें केवल पैरासिटामोल, जिंक टैबलेट और दर्द निवारक दवाएँ दी गईं।
साथी छात्रो ने बताया कि रात बीतने के साथ अनिल की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। अगले ही दिन मंगलवार को सुबह अनिल मिणा के सीने में बेहद तेज़ दर्द शुरू हो गया। साथियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुँचाया। इस बार उन्हें मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाकर सैकडो छात्र छात्राओ ने बीएचयू साऊथ कैम्पस के बाहर जाम लगा दिया। छात्र छात्राएं शान्तिपूर्ण ढंग से मृत छात्र के परिजनो को एक करोड के मुआवजे, परिवार केएक व्यक्ति को नौकरी और मौत के कारणो से पर्दा उठाने स्पेशल कमेटी गठित कर मौत के जिम्मेदार लोगो पर कार्रवाई और कैम्पस मे विद्यार्थियो के उपचार के लिए हास्पिटल की सुविधाए आदि बढाने की मांग कर रहे थे और इसकी घोषणा के लिए वीसी को जाम स्थल पर आने की जिद करते रहे। इस बीच मौके पर पहुचे एडीएम वित्त राजस्व अजय कुमार सिंह और एएसपी नितेश सिंह ने जाम लगाए छात्रो से वार्ता कर 15 सदस्यीय टीम को वार्ता/समस्याओ के निदान के लिए वीसी के पास वाराणसी रवाना कराया, तब जाकर जाम खुल सका। वार्ता से छात्रो के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता की जानकारी खबर लिखे जाने तक नही हो सकी थी।



