Uncategorized

₹8 लाख के हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त गिरफ्तार
फोटोसहित
मीरजापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन मे मंगलवार, 2 दिसंबर को थाना जिगना के उप-निरीक्षक दिवाकर मिश्रा ने मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत फुलवरिया तिराहे के पास से मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त बेद प्रकाश चतुर्वेदी पुत्र संजय चतुर्वेदी निवासी हरगढ़ थाना जिगना को 40 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत ₹ 8 लाख) के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-365/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया तथा मौके से बरामद मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर अंकित वाहन संख्याः एचआर 98 एच 0394 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उप-निरीक्षक दिवाकर मिश्रा के साथ मुख्य आरक्षी रवि कुमार सिंह, संजय राय व आरक्षी आशुतोष दूबे साथ रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!