Uncategorized

बेसिक शिक्षा का उत्कृष्ट रोल मॉडल है मधुरिमा एवं रानी कर्णावती विद्यालय: पूर्वमंत्री डा. डंग
फोटोसहित
मीरजापुर।
पूर्व मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मिर्जापुर से कई बार विधायक रहे डॉक्टर सरजीत सिंह डंग बुधवार को अपने वार्ड स्थित प्रसिद्ध विद्यालय पीएमश्री कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती की प्रधानाध्यापक माधुरिमा तिवारी को विद्यालय में राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान मिलने पर शुभकामना देने पहुंचे। पूर्व में जब भी मिर्जापुर आगमन होता है, तो वह इस विद्यालय का भ्रमण अवश्य करते हैं।
उन्होंने शुभकामना देते हुए कहाकि आज सरकार के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में जो भी योजनाएं लागू है, जो भी शिक्षण सामग्री विद्यालय में स्थापित है, वह किसी कान्वेंट स्कूल में नहीं है। यहां पर बच्चे लर्निंग बाय डूइंग से काम करते हुए सिख रहे हैं। आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, रोबोटिक सिस्टम बच्चों के शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बना रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापक मधुरिमा द्वारा विद्यालय छोटे बच्चों के लिए प्ले कक्ष साथ विद्यालय को हरा भरा स्वच्छ सुंदर बनाकर सरकार की सभी योजनाओं को समय पर लागू करते हुए जिस कार्य कुशलता से कार्य कर रही है और जिले के लिए ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि हमारी बहनें भी इसी विद्यालय में पढ़ी है। डॉ सरजीत सिंह डंग द्वारा पूर्व में उनके कार्यकाल में बच्चियों को पढ़ने हेतु कक्षा का भी निर्माण कराया गया था। उन्होंने प्रधानाध्यापक को बधाई देते हुए और भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!